आजकल online earning, free gifts और quick money offers बहुत तेजी से फ़ैल रहे हैं। Social media platforms, Whatsapp groups, Telegram channels और random websites पर रोज ऐसे ads और messages दिखाई देते हैं जिनमें वो दावा करते है कि घर बैठे हजारों कमाओ, Free iPhone जीतो या ₹5000 daily earning जैसी opportunities मिल रही हैं। बहुत सारे लोग extra income या free rewards के लालच में बिना proper verification किए इन offers पर trust कर लेते हैं। यही वजह है कि online scams in India, fraud cases लगातार बढ़ रहे हैं| Scammers लोगों की greed, excitement और lack of awareness का फायदा उठाते हैं और उन्हें fake schemes, scams और fraud apps के through trap करते हैं। शुरुआत में सब कुछ real और easy लगता है लेकिन धीरे-धीरे लोग अपने पैसे, personal information और कभी-कभी तो पूरा bank balance तक lose कर देते हैं।
लोग Online Fraud का शिकार कैसे बनते हैं?
Scammers different तरीकों से लोगों को target करते हैं जैसे Fake earning apps, Lottery scams, Work from home scams, UPI payment scams, Fake shopping websites इन scams का main goal लोगों से पैसे या sensitive information निकलवाना होता है और आज हम इन्ही सब के बारे में बात करेंगे।
Lack of Awareness सबसे बड़ा Reason
India में बहुत सारे लोग अभी भी cyber safety rules properly नहीं जानते। जल्दी पैसे कमाने की excitement में लोग basic verification करना भूल जाते हैं।
OTP and Bank verification scams
2020 के lockdown के बाद से ही OTP और bank verification scams India के सबसे common cyber frauds में से एक बन चुके हैं। हर दिन हजारों लोग fake calls, messages और phishing links की वजह से अपने bank account से पैसे lose कर देते हैं। Scammers खुद को bank employee, customer care executive या KYC verification officer बताकर लोगों को manipulate करते हैं। उनका main goal होता है आपकी sensitive banking information लेना जैसे OTP, ATM card details, CVV या UPI PIN। कई बार scammers इतने professionally बात करते हैं कि लोग उन्हें genuine समझ लेते हैं। यही reason है कि banking awareness और cyber safety आज बहुत जरूरी हो गई है।
OTP & Bank Verification Scam ऐसे होता है :
- Fake Bank Call आता है Scammer आपको call करके बोल सकता है :
- आपका bank account block होने वाला है
- KYC update करना जरूरी है
- ATM बंद हो जाएगा
- वो खुद को bank representative बताता है
- Personal Details मांगते हैं Scammers फिर पूछते हैं:
- ATM card number
- CVV
- Expiry date
- Aadhaar details
- UPI details
- OTP Share करवाते हैं, इसके बाद scammer आपके number पर OTP भेजता है और बोलता है:
- Verification के लिए OTP बताइए
- KYC complete करने के लिए code share करें
- आप OTP बताते है, scammers आपके account से पैसे निकाल लेते हैं
- Fake Links भी भेजे जाते हैं, कई बार SMS या WhatsApp पर fake links भेजे जाते हैं और इन websites पर details enter करते ही information scammers तक पहुंच जाती है जैसे :
- Fake KYC update page
- Fake banking website
- Fake reward claim link
OTP & Bank Verification scams को avoid करने के लिए सबसे important बात ये है कि कभी भी अपना OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN या banking details किसी unknown person के साथ share ना करें चाहे सामने वाला खुद को bank employee ही क्यों ना बताए। Banks और genuine financial companies कभी phone call, SMS या WhatsApp पर OTP या confidential information नहीं मांगते। Unknown links, fake KYC update messages और suspicious apps से हमेशा दूर रहना चाहिए क्योंकि scammers fake websites बनाकर लोगों की information चुरा लेते हैं। अगर कोई caller account block होने, KYC suspend होने या reward points expire होने का डर दिखाकर जल्दी information मांग रहा हो तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। हमेशा official banking apps और official customer care numbers का ही use करें और किसी भी suspicious activity की situation में तुरंत bank को contact करें। थोड़ी awareness और patience आपको बड़े financial fraud से बचा सकती है।
Read Next To Know : 5 Common Online Scams in India
Fake Job & Work From Home Scam
Online jobs और work from home opportunities बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। Students, freshers और even experienced लोग भी घर बैठे earning opportunities search करते रहते हैं। लेकिन जहाँ opportunities बढ़ती हैं वहीं scams भी बढ़ने लगते हैं। इसी वजह से Fake Job Scam और Work From Home Fraud आज बहुत common हो चुके हैं। Scammers लोगों की जरूरत, जल्दी पैसे कमाने की इच्छा और lack of awareness का फायदा उठाते हैं। वो attractive salary, easy work और No Experience Needed जैसे offers दिखाकर लोगों को trap करते हैं। शुरुआत में सब कुछ real और professional लगता है लेकिन धीरे-धीरे scam सामने आता है। कई लोग ऐसे scams में हजारों रुपये lose कर देते हैं या अपनी personal information share कर देते हैं। इसलिए online jobs search करते समय smart और careful रहना बहुत जरूरी है।
Fake Job Scam कैसे होता है?
Scammers usually social media, WhatsApp, Telegram, fake websites या emails के through लोगों को contact करते हैं। कुछ ऐसे Common tricks इस्तेमाल करते है :
- Daily ₹5000 earn from home
- Simple typing job
- No skill required
- Part-time job for students
- Guaranteed income
Scam का Common Process
Scammers unreal salary और easy work दिखाते हैं ताकि लोग जल्दी interest लें। बहुत बार scammers बोलते हैं:
- Security fee
- Registration fee
- Training fee
- ID verification charges
असल companies job देने के लिए पैसे नहीं मांगतीं। कुछ scams में शुरुआत में small payments भी दिए जाते हैं ताकि trust build हो जाए। बाद में बड़ी amount invest करवाने की कोशिश होती है।
Personal Information भी मांगते है
Scammers कई बार Aadhaar details, Bank details, OTP, PAN card info जैसी sensitive information मांगते हैं। और Payment मिलने के बाद scammers account block कर देते हैं या contact बंद कर देते हैं।
Online jobs search करते समय हमेशा थोड़ा careful और smart रहना बहुत जरूरी है। किसी भी job offer पर instantly trust नहीं करना चाहिए, खासकर जब सामने वाला बिना interview के बहुत ज्यादा salary promise कर रहा हो। हमेशा company की official website, reviews और LinkedIn presence check करनी चाहिए ताकि पता चल सके कि company genuine है या नहीं। अगर कोई company registration fee, security deposit या training charges मांगती है तो वो बड़ा warning sign हो सकता है क्योंकि real companies hiring के लिए पैसे नहीं मांगतीं। अपनी personal information जैसे OTP, bank details या important documents unknown लोगों के साथ share नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा unreal promises जैसे घर बैठे लाखों कमाओ या No Skill Needed वाले offers से भी सावधान रहना चाहिए। Trusted platforms और official company career pages के through jobs search करना ज्यादा safe रहता है। सबसे important बात ये है कि online earning के नाम पर जल्दीबाजी में decision नहीं लेना चाहिए क्योंकि scammers अक्सर लोगों की excitement और urgency का फायदा उठाते हैं।
Real Work From Home Jobs कहाँ मिल सकती हैं?
Trusted platforms use करना better होता है जैसे:
Lottery and Prize winning scams
Lottery & Prize Winning Scam, इस scam में लोगों को fake messages, emails, WhatsApp texts या calls के through बताया जाता है कि उन्होंने कोई बड़ी lottery, lucky draw या cash prize जीत लिया है। कई बार, कई बार क्या बल्कि हर बार scammers famous companies या international brands का नाम use करते हैं ताकि सब कुछ real लगे। लोग excitement और greed की वजह से जल्दी trust कर लेते हैं और फिर scammers धीरे धीरे उनसे पैसे या personal information निकाल लेते हैं। Reality ये है कि ज्यादातर cases में ऐसी lotteries completely fake होती हैं। अगर आपने किसी contest में participate ही नहीं किया और फिर भी अचानक करोड़ों की lottery जीतने का message आ जाए तो chances बहुत ज्यादा हैं कि वो scam हो।
Lottery & Prize Winning Scam कैसे होता है?
Scammers usually SMS, WhatsApp, email या social media messages के through लोगों को contact करते हैं। कुछ Common fake messages इस तरह के होते है :
- Congratulations! You won ₹25 lakh lottery
- Your mobile number won an international prize
- Claim your reward now
- Lucky draw winner selected
Scam का Common Process
सबसे पहले scammers बताते हैं कि आपने बड़ी amount या expensive gift जीता है। Prize claim करने के नाम पर scammers बोलते हैं:
- Tax payment
- Processing fee
- Courier charges
- Verification charges
- यही scam का main trap होता है।
Scammers कई बार:
- Bank details
- Aadhaar number
- OTP
- PAN card details
एक बार payment करने के बाद scammers अलग-अलग reasons देकर और पैसे मांगते रहते हैं। और जब scammers को लगता है कि अब और पैसे नहीं मिलेंगे, तो वो contact बंद कर देते हैं।
ऐसे scams से बचने के लिए सबसे important चीज awareness और patience है। अगर कोई अचानक आपको lottery या huge cash prize जीतने का message भेजता है जबकि आपने किसी contest में participate ही नहीं किया तो तुरंत suspicious हो जाना चाहिए। किसी unknown व्यक्ति या company को prize claim करने के नाम पर कभी पैसे नहीं भेजने चाहिए क्योंकि real lotteries winners से processing fee या tax advance में नहीं मांगतीं। हमेशा sender की details और official website verify करनी चाहिए। Fake emails और messages में अक्सर poor grammar, random numbers और suspicious links होते हैं। अपनी personal information जैसे OTP, bank details और Aadhaar details unknown लोगों के साथ share नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा excitement में जल्दी decision लेने के बजाय थोड़ा research करना और family या trusted people से discuss करना safer रहता है। याद रखो अगर कोई offer unrealistically अच्छा लग रहा है, तो chances हैं कि वो scam हो सकता है।
UPI Payment Request Scams
National Payments Corporation of India यानि UPI payments India में बहुत common हो चुके हैं। लोग daily छोटे व बड़े payments के लिए apps जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm का use करते हैं। लेकिन जहाँ digital payments बढ़ते हैं, वहीं online frauds भी तेजी से बढ़ते हैं। UPI Payment Request Scam आज सबसे common scams में से एक बन चुका है। इसमें scammers लोगों को payment receive करने के नाम पर payment request भेजते हैं और लोग confusion में request approve कर देते हैं। बहुत सारे लोग सोचते हैं कि request accept करने से पैसे आएंगे, जबकि reality में पैसे उनके account से कट जाते हैं। Lack of awareness और जल्दबाजी की वजह से कई लोग इस scam का शिकार हो जाते हैं।
UPI Payment Request Scam कैसे होता है?
Scammers usually WhatsApp, OLX, Telegram, Instagram या fake customer support calls के through लोगों को contact करते हैं।
- Online product buy/sell
- Refund process
- Cashback offer
- Job payment
- Customer support help
Scammer बोलता है कि वो आपको payment भेज रहा है लेकिन actually वो Collect Request भेजता है।
Scam का Common Process
Scammer पहले normal buyer या company representative बनकर बात करता है ताकि सब genuine लगे। फिर वो UPI app पर payment request भेजता है और बोलता है:
- Request accept करो payment receive करने के लिए
- PIN डालो ताकि पैसे आएं
असल में request approve करने का मतलब होता है पैसे भेजना। और जैसे ही user UPI PIN डालता है, account से पैसे कट जाते हैं। कुछ scammers बार-बार requests भेजकर बड़ी amount निकालने की कोशिश करते हैं।
UPI scams से बचने के लिए सबसे important चीज awareness है। हमेशा याद रखो कि UPI PIN सिर्फ पैसे भेजने के लिए use होता है, पैसे receive करने के लिए नहीं। अगर कोई व्यक्ति payment receive करने के नाम पर request accept करने या PIN enter करने को बोल रहा है, तो तुरंत suspicious हो जाना चाहिए। किसी unknown व्यक्ति की भेजी हुई collect request blindly approve नहीं करनी चाहिए। Online selling platforms पर buyers के साथ deal करते समय extra careful रहना जरूरी है क्योंकि scammers अक्सर fake buyers बनकर लोगों को target करते हैं। इसके अलावा customer care बनकर आने वाले fake calls से भी सावधान रहना चाहिए क्योंकि real companies कभी phone पर PIN या OTP नहीं मांगतीं। हमेशा app notification और transaction details carefully पढ़नी चाहिए और जल्दबाजी में कोई payment approve नहीं करनी चाहिए। अगर कोई situation confusing लगे तो पहले verify करो फिर ही कोई action लो।
अगर Scam हो जाए तो क्या करें?
अगर गलती से पैसे कट जाएं तो तुरंत:
- Bank customer care contact करिए
- UPI app support में complaint करिए
- 1930 cyber fraud helpline पर report करिए
- Cyber Crime Portal पर complaint दर्ज करिए
If you have read this blog till here than it means you know about common online scams in india, Please read the final part of my blog.
Online Shopping Scams
Clothes, gadgets, shoes, groceries और even expensive electronics तक लोग घर बैठे order कर लेते हैं। लेकिन जहाँ online shopping बढ़ती है वहीं scams भी तेजी से बढ़ने लगते हैं। Online Shopping Scams में scammers fake websites, fake social media pages और unreal offers का use करके लोगों को trap करते हैं। कई बार products इतने cheap prices पर दिखाए जाते हैं कि लोग excitement में बिना research किए order कर देते हैं। शुरुआत में सब कुछ genuine लगता है लेकिन payment करने के बाद या तो product आता ही नहीं, या फिर completely fake और low quality item deliver होता है। इसी वजह से online shopping करते समय awareness और careful decision लेना बहुत जरूरी हो गया है।
Online Shopping Scam कैसे होता है?
Scammers different तरीकों से लोगों को target करते हैं जैसे:
- Fake shopping websites
- Instagram/Facebook ads
- WhatsApp offers
- Fake e-commerce pages
- Huge discount deals
Common fake offers:
- iPhone ₹9,999 में
- Branded shoes 90% discount
- Limited time mega sale
- Buy 1 Get 3 Free
Scam का Common Process
Scammers बहुत cheap prices और heavy discounts दिखाते हैं ताकि लोग जल्दी order करें। Website professional दिखती है लेकिन actually fake होती है। कई fake websites COD option नहीं देतीं और पहले payment करवाती हैं।
Payment के बाद:
- Product नहीं आता
- Fake item deliver होता है
- Cheap quality product मिलता है
Scam होने के बाद contact number और support बंद हो जाते हैं।
Online shopping करते समय हमेशा trusted और known platforms को preference देना चाहिए। अगर कोई website या social media page बहुत ज्यादा discount दे रहा हो तो थोड़ा careful हो जाना चाहिए क्योंकि scammers अक्सर unreal offers का use करके लोगों को attract करते हैं। किसी unknown website से shopping करने से पहले उसकी reviews, contact details और return policy जरूर check करनी चाहिए। Secure payment methods use करना safer रहता है और जहाँ possible हो, वहाँ Cash on Delivery option choose करना better होता है। Social media ads पर instantly trust नहीं करना चाहिए क्योंकि कई fake stores सिर्फ ads चलाकर लोगों को trap करते हैं। Website URL भी carefully check करना जरूरी है क्योंकि scammers original brands जैसे दिखने वाले fake domains use करते हैं। इसके अलावा payment करने से पहले थोड़ा research करना और जल्दबाजी में order ना करना scams avoid करने में काफी help करता है।


